15 August : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा, कहा 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने का सपना

आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर आज सूबे मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजा रोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं और हमारा लक्ष्य है कि आने वाले 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाना है। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय एकता की भी शपथ ली। 
इसके अलावा उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए भी लोगों को शुभकामनाएँ प्रेषित की उन्होंने लिखा हमारे सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों और समस्त शहीदों को समर्पित यह महोत्सव, उनके आदर्शों पर चल कर नए भारत के निर्माण को सुनिश्चित करने का अवसर है। आइए, इस अमृत काल में हम सभी एक नई ऊर्जा के साथ देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। जय हिंद!


उत्तराखंड की इसी तरह हर खबर पाने के लिए हमारे साथ जुड़े, साथ ही हमारे फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पेज से जुड़ें। 
और नया पुराने

Technology