जब देश में लहरायेंगे इतने झंडे तो अंतरिक्ष से भी दिखेगा नजारा । खबर पढ़ें।

"हर घर तिरंगा अभियान"

आजादी के अमृतमहोत्स्व पर केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष स्वंत्रता दिवस को ख़ास बनाने की तैयारी जोरो शोरों से चल रही है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर झंडा अभियान के तहत देश के हर कोने, हर कस्बे में मौजूद घरों पर झंडा लगाने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार जनता को तिरंगा भी मोहय्या करा रही है। इस अभियान में कई सरकारी और गैर सरकारी वोलेंटियर भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। 

एक आंकड़े के मुताबिक देश के करीबन 100 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। जो किसी भी देश के इतिहास में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड साबित होगा। वहीं कई लोग ये भी उम्मीद कर रहे हैं कि ये एक ऐसा ऐतिहासिक पल होगा जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा।

  इस बार होने वाला स्वंत्रता दिवस को प्रधानमंत्री मोदी ने और भव्य और शानदार बनाने के लिए टीवी पर आकर देशवाशियों से अपने सोशल मीडिया की डीपी पर भी झंडा लगाने की अपील की है। अपने उद्घोषण में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा कि 2 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी नागरिक अपने डीपी पर तिरंगा लगाएं। 

वर्तमान समय में जब दुनिया में रूस-यूक्रेन युद्ध और आर्थिक संकट से हाहाकार मचा है। उस वक्त ये ऐतिहासिक पल दुनिया  को भी अपनी ताकत दिखायेगा। इस मौके पर सभी विपक्षी दलों को भी सरकार ने इस अभियान से जुड़ने को कहा है। उत्तराखंड सरकार ने भी इस भव्य मूके पर 20 घरों पर तिरंगा फहराने की बात कही है। इसके लिए कई सरकार ने वोलेंटियर भी संघटित किये हैं। 

इसे भी पढ़ें - यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक के बाद एक ताबड़तोड़ गिरफ़्तारियाँ


उत्तराखंड की इसी तरह हर खबर पाने के लिए हमारे साथ जुड़े, साथ ही हमारे फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम पेज से जुड़ें। वहीं उत्तराखंड की अन्य जानकारी के लिए आप हमारी अन्य   वेबसाइट wegarhwali.com और uttarakhandheaven.in


और नया पुराने

Technology